निःशुल्क चिकित्सा शिविर
घोड़ासहन छठ घाट पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण लोगों की प्राथमिक चिकित्सा के लिए जन सहायता संघ द्वारा प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र घोड़ासहन के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। साथ ही निःशुल्क सदस्यता अभियान भी चलाया गया। उक्त कैंप में स्थानीय चिकित्सा प्रभारी डॉ० महेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ० अशोक कुमार एवं डॉ० उमाशंकर ठाकुर मौजूद थे। व्यवस्थापक के रूप में ऋषिकेश सारस्वत, राकेश कुमार, नवयुवक छठ घाट सेवा समिति साथ ही इस मौके पर भैरोलल प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संजीव कुमार, लालबाबू पासवान आदि लोग मौजूद थे।
